Search

 
 
 

थिएटर में रामायण का वीडियो बनाया तो होगी मुश्किल, मेकर्स ने जारी किया नोटिस

Lagatar Desk :मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि फिल्म के किसी भी सीन की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग या उसे ऑनलाइन शेयर करना कॉपीराइट का उल्लंघन है. ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
 
फाइल फोटो
  • बॉक्स ऑफिस पर रामायण  का जलवा बरकरार

Lagatar Desk : रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने थिएटर में मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है.

 

 

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि फिल्म के किसी भी सीन की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग या उसे ऑनलाइन शेयर करना कॉपीराइट का उल्लंघन है. ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

 

 मेकर्स ने शेयर किया नोटिस 

नोटिस में बॉम्बे हाईकोर्ट के 2 और 6 नवंबर 2026 के आदेशों का हवाला देते हुए फिल्म की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग और प्रसारण पर रोक लगाई गई है. मेकर्स ने पहले से शेयर किए गए वीडियो को तुरंत हटाने की भी अपील की है. ऐसा नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के कार्रवाई की जाएगी.

 

रामायण ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन 

रामायण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है और फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले चार दिनों के भीतर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दिवाली की छुट्टी रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई,  इसने टाइगर 3 को पीछे छोड़ते हुए भारत में दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया है. चार दिनों की धुआंधार परफॉर्मेंस की बदौलत, यह फिल्म आदिपुरुष से भी आगे निकल गई है. 

 

इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही