Latehar News : चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग (NH-75) के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी.इस दुर्घटना मे ऑटो चापक समेंत चार लोग घायल हो गए. जबकि ऑटो चालक ड्राइविंग सीट में फंस गया. टक्क्र में ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक नेसार अंसारी को ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक इलाज कर चालक नेसार अंसारी और अवध साव को रिम्स रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के बारीडीह ग्राम निवासी तीन लोग बैजनाथ महतो, शिवनारायण साहू, अवध साव टेंपो से सब्जी ले कर चंदवा बाजार आये थे और सब्जी बेंच कर लौट रहे थे. इसी क्रम में बोरसीदाग गांव के पास एक स्कॉरपियो ने ऑटो धक्का मार दिया.
इस दुर्घटना में चालक समेंत अन्य तीनों घायल हो गये. थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दो घायलों को रिम्स भेजा गया है.

