Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रहित का भी विषय है: उत्तम मुखर्जी

सरस्‍वती विद्या मंदिर में मंगलवार को ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ विषय पर एक निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar  : सरस्‍वती विद्या मंदिर में मंगलवार को ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ विषय पर एक निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम को संबोधितकरते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि आज के समय में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का विषय है. 

 

छात्रों को  समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है.  ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण व ईंधन बचत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था.

 

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं की छात्रा श्रेया गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं के छात्र कृष्णा अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही