Latehar News: जिले के बालुमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के चमातू में बुधवार को सीसीएल के मगध संघमित्रा क्षेत्र के नवनिर्मित महाप्रबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन हर्षनाथ मिश्र व निदेशक तकनीक व संसाधन चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त रूप किया गया. उन्हों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ा और फीता काटकर शिलापट्ट का अनावरण किया.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर निदेशक मिश्र ने कहा कि मगध संघमित्रा क्षेत्र सीसीएल के प्रगति की एक महत्वपूर्ण धूरी है. वहीं निदेशक तिवारी ने कहा कि सीसीएल की उत्पादन व डिस्पैच का वार्षिक लक्ष्य 96 एमटीपीए का एक चौथाई भार मगध संघमित्रा क्षेत्र पर है.
कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार, वीपीआर के महाप्रबंधक श्रीनिवास रेड्डी, विस्थापित नेता चेतलाल रामदास, विजय यादव, विजय प्रसाद, सिविल विभाग के गौरव कुमार तिवारी, एनबीसीसी के डीजीएम अभिमन्यु कुमार सिंह, एजीएम शैलेश कुमार, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऋषि प्रियदर्शी और रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के निदेशक रंजन कुमार सहित सीसीएल के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

