Search

 
 
 

Latehar News: हर शुक्रवार को बंद रहेगी ज्वैलरी दुकान- स्वर्णकार संघ

आगामी 5 जून से जिले भर के स्वर्णकार व्यवसायी शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी करेंगे. लातेहार जिला स्वर्णकार संघ की एक बैठक में यहव निर्णय लिया गया है. बैठक जिला अध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्वर्णकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया.
 

Latehar : आगामी 5 जून से जिले भर के स्वर्णकार व्यवसायी शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी करेंगे. लातेहार जिला स्वर्णकार संघ की एक बैठक में यहव निर्णय लिया गया है. बैठक जिला अध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्वर्णकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने राज्य के स्वर्णकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए कई मांगे उठाई हैं. 


उन्होंने राज्य में स्वर्ण कारोबारियों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस और प्रशासन से व्यवसायियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. बैठक में उन्होंने संघ के माध्यम से स्वर्णकार समाज को संगठित करने और राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. 


बैठक में मुख्य सरंक्षक मोती सोनी ,पूर्व अध्यक्ष नारायण सोनी के अलावा  महामंत्री आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर सोनी,अक्षय सोनी, संजय सोनी, गोपाल सोनी, आलोक सोनी, रंजन सोनी, उमाशंकर सोनी, प्रेम सोनी, बलराम सोनी, सुमित सोनी, कन्हाई सोनी, समीर सोनी, ददन सोनी, नरेश सोनी, राजेश सोनी, शिवलाल सोनी, सुनील सोनी और अंकित सोनी सहित स्वर्णकार समाज के कई लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही