Search

 
 
 

झारखंड चैंबर में सजा ‘आम महोत्सव 2026’, स्थानीय उत्पादों व महिला उद्यमिता को मिला मंच

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ट्राइबल बिजनेस डेवलपमेंट उप समिति की ओर से सोमवार को चैंबर भवन में ‘झारखंड आम महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर ने किया. महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध आम संस्कृति, स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों और आम आधारित उत्पाद निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करना था.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ट्राइबल बिजनेस डेवलपमेंट उप समिति की ओर से सोमवार को चैंबर भवन में ‘झारखंड आम महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर ने किया. महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध आम संस्कृति, स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों और आम आधारित उत्पाद निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करना था.

 

महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों के साथ-साथ आम से तैयार उत्पादों जैसे अचार, चटनी, आम पापड़, जूस, स्क्वैश और अन्य खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतिभागियों ने अपने नवाचार, गुणवत्ता और प्रस्तुति से अतिथियों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया. कार्यक्रम का मुख्य संदेश “From Mango to Market – Celebrating Innovation and Tradition” और “आम जो बनाए आपको खास, स्वाद भी, सेहत भी, समृद्धि भी” रहा.


माला कुजूर ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल आम के स्वाद का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि स्थानीय उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय व्यवसाय और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देना भी है.

 

प्रतियोगिता में बिनिता बोदरा, आरती कुमारी, सुमन देवी, रूपा कुमारी, कुमारी प्रिया, रिंकू मुरारका, सोनी पाठक, भास्कर कच्छप, पूनम सिंह, उषा रानी मिंज और संगीता सिंघल समेत कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

 

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में भास्कर कच्छप ने प्रथम, आरती कुमारी ने द्वितीय, रिंकू मुरारका ने तृतीय और सोनी पाठक ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए.

 

मुख्य अतिथि डॉ. शिवेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनि कुमार सिंह और डॉ. प्रेरणा ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और पुरस्कार प्रदान किए. कार्यक्रम की निर्णायक अलीशा गौतम उरांव थीं.

 

अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, किसानों और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और झारखंड की खाद्य एवं कृषि विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार सहित चैंबर पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, उद्यमी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही