Search

 
 
 

Latehar News : ग्रामीण विकास मंत्री का महुआडांड़ में भव्‍य स्‍वागत

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को महुआडांड़ प्रखंड के मशहूर लोध फॉल पहुंची. यहां उन्‍होंने लोध फॉल की नैसर्गिक खुबसूरती का दीदार किया और इसकी प्रशंसा की.
 
Latehar News

Latehar : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को महुआडांड़ प्रखंड के मशहूर लोध फॉल पहुंची. यहां उन्‍होंने लोध फॉल की नैसर्गिक खुबसूरती का दीदार किया और इसकी प्रशंसा की. इससे पहले मंत्री श्रीमती सिंह को महुआडांड़ के जिला परिषद भवन में भव्‍य स्‍वागत किया गया. उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद ने उन्‍हें बुके भेंट कर स्‍वागत किया.

 

 

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी मुख्‍य रूप से मौजूद थे. इस अवसर पर अन्‍य जन प्रतिनिधियों ने भी मंत्री को बुके और अंग वस्‍त्र भेंट कर सम्‍मानित किया. इस अवसर पर उन्‍होंने महुआडांड़ की कई जन समस्‍याओं से मंत्री को अवगत कराया. 

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों ने चैनपुर पंचायत में निर्माणाधीन बिजली सब-स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की. कहा क‍ि यह कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है. इस कारण लोगो को बिजली नहीं मिल पा रही है. इसके अलावा ग्रामीणों ने महुआडांड़-मेदिनीनगर पथ का चौड़ीकरण कराने की भी मांग की. 

 

मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा क‍ि क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, काग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही