Search

 
 
 

Latehar News : गुरु रविदास समरसता संकल्पक कलशयात्रा पहुंची लातेहार, हुआ जोरदार स्वागत

संत रविदास की 650वीं जयंती पर 29 जुलाई को बनारस से शुरू हुई संत गुरु रविदास समरसता संकल्प कलशयात्रा गुरुवार रात करीब 8.15 बजे लातेहार पहुंची. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में कलश का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद कलश को मंदिर के गर्भगृह में रात्रि विश्राम के लिए रखा गया.
 
कलश का स्वागत करने जुटे भाजपाई.

Latehar : संत रविदास की 650वीं जयंती पर 29 जुलाई को बनारस से शुरू हुई संत गुरु रविदास समरसता संकल्प कलशयात्रा गुरुवार रात करीब 8.15 बजे लातेहार पहुंची. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में कलश का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद कलश को मंदिर के गर्भगृह में रात्रि विश्राम के लिए रखा गया.

 


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक सात महीने का राष्ट्रव्यापी 'संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है. झारखंड के सभी जिलो में कलश की मिट्टी भेजी जायेगी. कलशयात्रा के लातेहार पहुंचने पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया.


मौके पर सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, कांके पूर्व विधायक विद्युत चरण राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्ये रमेश सिंह, जिला प्रभारी मनीर उरांव, पूर्व विधायक हरिकृष्णश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दास, गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह, लातेहार जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, ध्रुव पांडेय, पिंटू रजक, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही