Search

 
 
 

Latehar News : दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल, 2 गंभीर

जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छिपादोहर-कुटमू मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया. बैगा पानी मोड़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए,
 

Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छिपादोहर-कुटमू मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया. बैगा पानी मोड़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.


जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. दुर्घटना में शामिल एक कार झारखंड नंबर (JH-01BW-1358) की थी, जबकि दूसरी कार उत्तर प्रदेश नंबर (UP-17L-4696) की बताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि यूपी की कार बेतला से महुआडांड़ होते हुए उत्तर प्रदेश जा रही थी. इस कार में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं. वहीं झारखंड नंबर की कार में सवार चार लोग घायल हो गए.स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दूसरे वाहन से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर घायलों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं.

 


घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह और छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उन्‍होने दुर्घटना के कारणो की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए इस सड़क पर यातायात सेवा बाधित हो गया. पुलिस मौक पर पहुंच कर यातायात सेवा बहाल करायी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही