Search

 
 
 

Latehar News: पूर्व खिलाड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Latehar News: जिप सदस्‍य श्री शेखर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्‍त किया और हॉकी गेंद को हिट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उद्घाटन मैच में लोहरदगा और झरना की टीम के बीच खेला गया. इससे पहले उनके पैतृक आवास पर प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. मौके पर फादर राजेश बारला ने प्रार्थना कर दिवंगत कोमल टोपनो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
 
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Latehar News: दिवगंत शारीरिक शिक्षक एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को बरवाडीह प्रखंड के उनके पैतृक गांव मोरवाई स्थित चर्च मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्‍य संतोषी शेखर, फादर सुरेश बारला व पंचायत के मुखिया आशीष सिंह ने संयुक्‍त रूप से किया. 

इसे भी पढ़ें - 


जिप सदस्‍य श्री शेखर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्‍त किया और हॉकी गेंद को हिट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उद्घाटन मैच में लोहरदगा और झरना की टीम के बीच खेला गया. इससे पहले उनके पैतृक आवास पर प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. मौके पर फादर राजेश बारला ने प्रार्थना कर दिवंगत कोमल टोपनो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने दिवंगत कोमल टोपनो के खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही