Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: मानवाधिकार संगठन ने कोल हाइवा की बालूमाथ में नो इंट्री की मांग की

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, बालूमाथ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बबलू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कई सीसीएल समेत अन्य कोयला कंपनी कोयला का परिहवन हाइवा द्वारा कर रही है. इन हाइवा से आए दिन बालुमाथ, बरियातू और हेरहंज में दुर्घटनाएं हो रही हैं.
Advertisement
Advertisement

Latehar : राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, बालूमाथ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बबलू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कई सीसीएल समेत अन्य कोयला कंपनी कोयला का परिहवन हाइवा द्वारा कर रही है. इन हाइवा से आए दिन बालुमाथ, बरियातू और हेरहंज में दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसमें जानमाल का काफी नुकसान हो रहा है. 

 

बावजूद इसके कोल कंपनियों द्वारा इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है. बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में वर्षों से दिन में कोयला परिहवन कर रहे हाइवा वाहन की नो इंट्री कराने की मांग की जा रही है लेकिन इस पर न तो कंपनी और ना ही प्रशासन कदम उठा रहा है. इस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं और सड़क जाम हो रही है.

 

बालूमाथ में प्रति दिन घंटों सड़क जाम लगता है, इससे लोग खासे परेशान होते हैं. खास कर छात्रों को काफी परेशानी होती है. बैठक में दिन में कम से कम आठ घंटे शहर में नो इंट्री कराने की मांग की गई.

 

बैठक में निजामुद्दीन कुरैशी, राजेंद्र चावला, रवि रजक, मनोज यादव, तुलसीराम, राजेश साहू, महेंद्र गुप्ता, अर्जुन साहू, कृष्णा साहू, अमर गंझू, निशांत, मोहम्मद जहूर, ज्ञानी पांडे, सुधा कुमारी, मुन्नी देवी, महेश्वर साहू, राजेश रजक, संजय यादव, आनंद सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही