Search

 
 
 

Latehar News : शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Latehar News : पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान हरखा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान पति ने शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Latehar News : शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के समीप शनिवार रात एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. महिला का शव बिजली ऑफिस के पास होटल के कमरे से बरामद किया गया.


पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान हरखा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान पति ने शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की उसके पति के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही