- पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री करेगें कथा वाचन
Latehar news : जिले के बरवाडीह प्रखंड के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर परिसर में एक सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा से पहले मंगलवार को आयोजन समिति के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी.
लगातार बारिश होने के बावजूद काफी संख्या में महिला व पुरूषों ने आस्था व उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने भी भाग लिया. उन्होंने बारिश के बावजूद कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के भाग लेने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि आज का सनातन समाज सजग और जागरूक हो चुका है.
उन्होंने कहा कि बरवाडीह के लोग धर्मपरायण हैं और अपनी धर्म की रक्षा के लिए बारिश में भी कलश यात्रा में भाग ले रह हैं. कलश यात्रा नगर के विभिन्न सड़कों से होते हुए आदर्श नगर स्थित छठ घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पहाड़ी मंदिर परिसर पहुंची.
यहां कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना एवं कथा का विधान पूरा किया गया. मंगलवार की शाम से प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री सानिध्य में कथा का प्रारंभ होगी. कलश यात्रा में पहाड़ी मंदिर के पुरोहित बल्लू मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, बरवाडीह मुखिया कालो देवी, रेखा पाठक, उपासना सिन्हा, निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

