Search

 
 
 

Latehar News : विकास का नया संकल्प लेने का अवसर है झारखंड स्थापना दिवस- लातेहार डीसी

Latehar News: डीसी संदीप कुमार ने कहा कि लातेहार जिला विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है. विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.
 
समारोह का उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष, डीसी व अन्य.

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस विकास का नया संकल्प लेने का अवसर है. हमें सपनों का झारखंड बनाना है. इसमें पूरे जिला वासियों का सहयोग चाहिए. डीसी मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने कहा कि लातेहार जिला विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है. विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इससे पहले अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया.


 जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने विकास में जनभागीदारी पर बल दिया. डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी. विजेता प्रतिभागियों को डीसी व अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. झारखंड आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही