- ग्रामीण इलाकों में की जा रही है बैठकें
Latehar News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिले में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल, 2026 का विरोध तेज कर दिया है. प्रतिदिन जिले के किसी ने किसी इलाके में इसे लेकर झामुमो द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर गारु प्रखंड में झामुमो की एक बैठक आयोजित की गई.
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तौकिर मियां और संचालन सचिव अजय टोप्पो ने की. बैठक में ग्रामीणों ने खनन एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल, 2026 को काला कानून बताया. प्रखंड अध्यलक्ष ने इस कानून को झारखंड के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की. उन्होडने कहा कि झारखंडवासी अपने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे.
झारखंड के अधिकारों एवं अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया तो झारखंडवासी व्यापक एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे. झारखंड के संसाधनों को लूटने नहीं दिया जाएगा. झारखंड की धरती, प्राकृतिक संसाधन और अस्मिता की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा.
ग्रामीणों ने कहा कि यह संघर्ष केवल खनिज संपदा का नहीं, बल्कि झारखंड के सम्मान, माटी, अस्तित्व और आने वाले भविष्य की रक्षा का संघर्ष है. मौके पर झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्याौ में महिला व पुरूष ग्रामीण मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

