Search

 
 
 

Latehar News : खनिज संसोधन बिल के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन

Latehar News : संसद में पारित केंद्र सरकार के खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ लातेहार जिला झामुमो लगातार आंदोलन कर रहा है. इसी क्रम में बुधवार को लातेहार प्रखंड के भूसुर में पंचायत स्तरीय जन-जागरूकता अभियान चलाया गया.
 
प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता.

Latehar News : संसद में पारित केंद्र सरकार के खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ लातेहार जिला झामुमो लगातार आंदोलन कर रहा है. इसी क्रम में बुधवार को लातेहार प्रखंड के भूसुर में पंचायत स्तरीय जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया और कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया.

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से संवाद कर केन्द्र सरकार की नीतियों व कथित काले कानून के खिलाफ जागरूक किया. अभियान में महिला, पुरुष, बुजुर्ग व युवाओं अच्छी भागीदारी देखने को मिली. ग्रामीणों ने झामुमो के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही. झामुमो नेता अरुण कुमार दुबे व प्रभात कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ अंदोलन में सहयोग मांगा. 


अभियान में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, बासुदेव यादव, विशाल कुमार, मो अरशद, विपिन प्रसाद, अशोक यादव, राकेश अग्रवाल, रिशु राज गुप्ता, निलय गुप्ता, विनय साहू, अमोद यादव, बालेश्वर यादव सहित अन्य शामिल थे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही