Search

 
 
 

Latehar News: निर्माण कार्य में अनियमितता की खबर छापने पर पत्रकार को मिली धमकी

जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद कुछ पत्रकार निर्माण स्थकल पहुंचे और कार्य में अनियमितता की खबरें प्रकाशित की.
 
  • थानेदार को आवेदन सौंपकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

Latehar: जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद कुछ पत्रकार निर्माण स्थकल पहुंचे और कार्य में अनियमितता की खबरें प्रकाशित की. खबर प्रकाशित होने के बाद निर्माण कार्य के ठेकेदार द्वारा पत्रकारों को कथित रूप से धमकी देने का मामला सामने आया है. 

 

इसे लेकर रविवार को बरवाडीह प्रखंड के पत्रकारों ने थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंप कर उक्त् निर्माण कार्य के ठेकेदार पर धमकी देने एवं अभद्र व्यरवहार करने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है. घटना को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों में रोष व्याप्त है. बताया जाता है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की खबर प्रकाशित होने के बाद पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने सांसद प्रतिनिधि के मोबाइल पर फोन कर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उन्हेंा धमकी दी गयी. 

 

पत्रकारों ने साक्ष्य‍ के रूप में पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा कही गई पूरी  रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है. पत्रकारों ने बरवाडीह थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर वरीय पत्रकार संजय कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, तस्लीम खान, शशि शेखर, मयंक विश्वकर्मा, सूरज कुमार, रवि गुप्ता, प्रमोद कुमार ठाकुर, अख्तर अंसारी, अकरम अंसारी, संतोष कुमार सिंह, सुमित कुमार, पंकज गिरी समेत अन्य् कई पत्रकार मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही