Search

 
 
 

Palamu Road Accident : बाइक से घर लौट रहे दंपति सड़क हादसे का शिकार, पत्नी की मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप रविवार की शाम सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी नसीमा खातून के रूप में हुई है.
 

Palamu: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप रविवार की शाम सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी नसीमा खातून के रूप में हुई है. वहीं घायल व्यक्ति की पहचान उसके पति अशरफ अंसारी के रूप में की गई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार नसीमा खातून और अशरफ अंसारी शाहपुर से अपने घर झाबर लौट रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा के नजदीक अपना ढाबा के पास उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसा इतना भीषण था कि नसीमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशरफ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही