Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सांसद बैद्यनाथ राम को संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाये जाने पर हर्ष

राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास व पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनको यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर लातेहार सहित पूरे झारखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष है.
Advertisement
Advertisement
संसद में विचर रखते बैद्यनाथ राम.

Latehar : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास व पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनको यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर लातेहार सहित पूरे झारखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष है. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताया.

 


उन्होंने कहा कि संसदीय स्थायी समिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार व ग्रामीण जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की योजनाओं व नीतियों की समीक्षा करती है. बैद्यनाथ राम के समिति का सदस्य बनने से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा. जिले के लिए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.


बधाई देने वालों में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, झामुमो जिला उपाध्यक्ष समशुल होदा, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, आर्सेन तिर्की, अशोक पांडेय सहित अन्य शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही