Search

 
 
 

Latehar News : लैब टेक्निशियन विनय सिंह ने गुवाहाटी प्रशिक्षण में लिया भाग

Latehar News : यह कार्यक्रम सात अक्‍टूबर को आयोजित किया गया था.सिंह ने ट्रैनिंग फॉर ट्रैनर (टीओटी) प्रशिक्षण में बतौर मास्‍टर ट्रैनर भाग लिया. प्रशिक्षण का आयोजन भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण मंत्रालय के द्वारा ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस के लिए आयोजित किया गया था.
 
लैब टेक्निशियन विनय सिंह

Latehar News : ब्‍लड बैंक के लैब टेक्निशियन सह ब्लड बैंक ईम्पलॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विनय कुमार सिंह ने असम के गुवाहाटी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. 

 

 

यह कार्यक्रम सात अक्‍टूबर को आयोजित किया गया था.सिंह ने ट्रैनिंग फॉर ट्रैनर (टीओटी) प्रशिक्षण में बतौर मास्‍टर ट्रैनर भाग लिया. प्रशिक्षण का आयोजन भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण मंत्रालय के द्वारा ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस के लिए आयोजित किया गया था.

 

सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी रक्त केंद्रों में ई-रक्तकोष पोर्टल के प्रभावी व एकरूप उपयोग के लिए क्षमता को मजबूत करना था. प्रशिक्षण के दौरान असम राज्‍य के  स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव डॉ आई दास (एसीएस) व स्‍वस्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय के उप महानिदेशक डॉ मेघा प्रवीण ने प्रमाण पत्र प्रदान किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही