Search

 
 
 

Latehar News: 'खेलो झारखंड' में लातेहार की वॉलीबॉल बालिका टीम ने जीता कांस्य पदक

Latehar News: 'खेलो झारखंड' (एसजीएफआई)  अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता (2026-27) में लातेहार की टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गएमुकाबले में देवघर की टीम को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है. प्रतियोगिता में लातेहार टीम की कप्तान रजनी कुमारी (मिस्टी) को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'झारखंड की बेस्ट सेटर' (Best Setter of Jharkhand) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया.
 
लातेहार की वॉलीबॉल बालिका टीम

Latehar News: रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय 'खेलो झारखंड' (एसजीएफआई)  अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता (2026-27) में लातेहार की टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक और बेहद रोमांचक मुकाबले में देवघर की टीम को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है. 

 

इसे भी पढ़ें:


झारखंड के शिक्षा विभाग के तत्वामवधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लातेहार की बालिकाओं टीम ने अपनी खेल प्रतिभा और अदम्य जज्बे का परिचय दिया. शुरुआती दौर में लातेहार की बालिका टीम ने सिमडेगा की टीम को सीधे सेटों में 2-0  से हराया. 


इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी लातेहार ने गढ़वा की टीम को भी एकतरफा मुकाबले में 2-0  से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची. लेकिन बालिका आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गोड्डा' से लातेहार की टीम 1-2 से हारकर फाइनल से बाहर हो गई. 


इस प्रतियोगिता में लातेहार टीम की कप्तान रजनी कुमारी (मिस्टी) को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'झारखंड की बेस्ट सेटर' (Best Setter of Jharkhand) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया. टीम के कोच प्रवीण मिश्रा ने इसे एक गौरव क्षण बताया. टीम की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अवनिश त्रिपाठी, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू व जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार आदि ने टीम को बधाई दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही