Search

 
 
 

Latehar News : सिविल कोर्ट में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान का शुभारंभ

Latehar News :इस प्रक्रिया के तहत लातेहार सिविल कोर्ट द्वारा लगभग 700 उपयुक्त वादों का चयन किया गया है, जिन्हें आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि यह विशेष मध्यस्थता अभियान एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक अनवरत चलाया जाएगा.
 
अध्यक्ष शेषनाथ सिंह
  • मध्यस्थता के लिए 700 मामलों का किया गया है चयन 

Latehar News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर देशव्यापी मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान का शुभारंभ एक अक्‍टूबर से किया गया है. प्रधान जिला व सत्र न्‍यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि इससे पूर्व अभियान के प्रारंभिक चरण के लिए 30 सितंबर तक मध्यस्थता योग्य वादों (मामलों) के चिन्नीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया. 

 

 

इस प्रक्रिया के तहत लातेहार सिविल कोर्ट द्वारा लगभग 700 उपयुक्त वादों का चयन किया गया है, जिन्हें आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि यह विशेष मध्यस्थता अभियान एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक अनवरत चलाया जाएगा. 

 

 प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों और अधिवक्ता संघ के सदस्यों को इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ काम करने का निर्देश दिया है. पीडीजे श्री सिंह ने आम जनता और वादकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि न्यायालयों में वर्षों से लंबित मामलों को बिना किसी कटुता और कम खर्च में सुलझाने का मध्यस्थता एक बेहतरीन माध्यम है. 

 

उन्‍होंने सभी वादकारी इस तीन महीने लंबे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है. इस अभियान के दौरान चिह्नित किए गए मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर प्रशिक्षित मध्यस्थों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मामलों को समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही