Search

 
 
 

Latehar News : महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता की राह दिखाई- डीसी

Latehar News: डीसी संदीप कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा व सादगी के मार्ग पर चलकर न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरे विश्व को मानवता का मार्ग दिखाया.
 
समारोह में उपस्थित डीसी संदीप कुमार व अन्य.

Latehar News : लातेहार जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. समाहरणालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में डीसी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी शरीक हुए. डीसी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा व सादगी के मार्ग पर चलकर न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरे विश्व को मानवता का मार्ग दिखाया. वहीं, शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और जय जवान, जय किसान का नारा आज भी देश के युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.


समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, डीईओ गौतम साहू, डीएसई ऋषिकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, योजना पदाधिकारी समीर कल्लू सहित अन्य मौजूद थे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही