Latehar News: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलु विवाद में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि समय पर जानकारी हो जाने के कारण परिजन उसे नीचे उतार कर आनन फानन में बालुमाथ स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां प्राथमिक इलाज क बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना थाना क्षेत्र के धाधू पंचायत के चितरपुर गांव की है.
इसे भी पढ़ें:
बताया कि 22 वर्षीय युवक सुशील उरांव पिता सुबेदार उरांव ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की. परिजन गंभीर अवस्था में उसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाये. यहां चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

