Search

 
 
 

Latehar News : मनिका विधायक पहुंचे अस्‍पताल, शोकसंतप्‍त परिवार से मुलाकात की

Latehar News :  रामचंद्र सिंह ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस हत्‍याकांड में शामिल लोगों को शीघ्र पकड़कर जेल भेजा जायेगा. पुलिस को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया गया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमीत कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्‍योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान आदि मौजूद थे.
 
मनिका विधायक
  • हर संभव मदद करने का दिया आश्‍वासन

Latehar News :  मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और रविवार शाम जानलेवा हमले में असमय मारे गये आशीष कुमार पासवान के परिजनों से मुलाकात की. उन्‍होंने शोकसंतप्‍त परिवार को ढाढ़ंस बंधाया और हर संभव मदद करने की बात कही.

 

रामचंद्र सिंह ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस हत्‍याकांड में शामिल लोगों को शीघ्र पकड़कर जेल भेजा जायेगा. पुलिस को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया गया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमीत कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्‍योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान आदि मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें

 

बता दें कि रविवार की शाम परसही ग्राम के श्‍याम किशोर पासवान का बेटा आशीष पतकी जंगल के पास घायल अवस्‍था में पाया गया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया था.

 

सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया था. लेकिन रिम्‍स ले जाते समय रास्‍ते मे ही उसकी मौत हो गयी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच में प्रथम दृष्‍टया किसी नुकीले हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही