Search

 
 
 

Latehar News : शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है मनिका डिग्री कॉलेज

Latehar : जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की कमी है. रांची-मेदिनीनगर रोड (एनएच-39) पर मनिका प्रखंड मुख्यालय से छह व लातेहार जिला मुख्याथलय से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनिका डिग्री कॉलेज है.
 
Latehar News

Latehar : जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की कमी है. रांची-मेदिनीनगर रोड (एनएच-39) पर मनिका प्रखंड मुख्यालय से छह व लातेहार जिला मुख्याथलय से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनिका डिग्री कॉलेज है.

 

 

Uploaded Image

 

 

इसे भी पढ़े..

 


बता दें  कि मनिका डिग्री कॉलेज लातेहार जिला में एक मात्र क्रियाशील सरकारी डिग्री कॉलेज है. वैसे ही  लातेहार जिला मुख्यािलय में एक महिला डिग्री कॉलेज और एक डिग्री कालेज भवन बन कर तैयार है. लेकिन दोनो में अभी तक सत्र चालू नहीं हो सका है. इस तरह मनिका डिग्री ही एक मात्र जिले में संचालित होने वाला सरकारी डिग्री कॉलेज है. लेकिन यह कॉलेज समस्याओं मे उलझा हुआ है.कॉलेज में  न तो पर्याप्तज शिक्षक व ना ही अन्य कोई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध  है. 

 

यूजीसी के प्रावधानों के अनुसार किसी भी सरकारी शैक्षणिक संस्थान मे 40 छात्रों में एक शिक्षक अनिवार्य है. जबकि इस कॉलेज में तकरीबन एक हजार छात्र अध्ययनरत हैं. वहीं उन्हें तालिम देने के लिए मात्र सात शिक्षक ही हैं. उस पर समाजशास्त्र के शिक्षक को सप्ताह में तीन दिन के लिए गढ़वा कॉलेज में प्रतिनियुकित की गयी है.

 

कॉलेज में पिछले चार वर्षों से हिंदी के शिक्षक व तीन वर्षों से इतिहास के शिक्षक नहीं है. विडंबना यह है कि आज तक कॉलेज को अर्थशास्त्र के शिक्षक मिले ही नहीं हैं.
विज्ञान के स्थायी शिक्षक की पदस्थापना नहीं हो पायी है.

 

झारखंड छात्र मोर्चा के नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय सचिव उत्तेम कुमार ने बताया कि कॉलेज में तत्काल 17 अन्य  शिक्षकों की नितांत आवश्यवकता है. इनमें कॉलेज में इतिहास व हिंदी के दो, अंग्रेजी के एक, उर्दू के एक, भौतिकी के दो और रसायन विज्ञान के एक, गणित के दो शिक्षक, लाइफ़ साइंस के दो शिक्षक, कॉमर्स के एक, अर्थशास्त्र के दो व समाजशास्त्र विषय के एक शिक्षक की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर छात्र मोर्चा के पदधारियों ने पिछले दिनों प्राचार्य से मुलाकात कर समस्याशओं का समाधान करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही