Latehar News : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव खेतों में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने रामपुर ग्राम के भारत गैस गोदाम के पीछे हेडुआ ढोढ़ा के पास धान के खेतों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा.
इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर महुअडांड़ थाना प्रभारी अमीत कुमार रविवादस सदल बल मौके पर पहुचे.
पुलिस ने आम लोगों से भी शव की पहचान करने की अपील की है. मृतक की मौत कैसे हुई है पुलिस इसका पता लगा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के वास्तिवक कारणों का पता चल सकेगा.

