Search

 
 
 

Latehar News : एसवीएम में मातृ हस्तेन भोजन का आयोजन

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर (धर्मपुर) में गुरुवार को शिशु वाटिका के तत्वावधान में 'मातृ हस्तेन भोजन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Latehar : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर (धर्मपुर) में गुरुवार को शिशु वाटिका के तत्वावधान में 'मातृ हस्तेन भोजन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम 'अ', 'ब' तथा द्वितीय 'अ' और 'ब' के बच्चों  ने भाग लिया.  इस आयोजन में बच्चों को उनकी माताओं ने अपने हाथों से प्रेमपूर्वक भोजन कराया. कार्यक्रम के दौरान मां तू कितनी अच्छी है गीत ने वातावरण को भावुक और संवेदनात्मक बना दिया.


सर्वप्रथम छात्र और छात्राओं के सभी माताओं के हाथों से गौ ग्रास निकलवाया. वहीं अनेकों माताओं की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा बच्चों और माताओं के बीच स्नेह संबंध को और मजबूत करना है. 

 

वहीं शिशुवाटिका प्रमुख गीता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से मां और बच्चों का रिश्ता और गहरा होता है. मां अपने बच्चों को प्यार से उनके स्वास्थ्य के लिए हितकर भोजन खिला सकती है और  उन्होंने बाहरी खाद्य पदार्थों को न ही खिलाने तथा न ही विद्यालय में जलपान देने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका की सभी शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही