Search

 
 
 

Latehar News :  मुर्हरम को लेकर महुआडांड़ में बैठक, इंतजामिया कमेटि का गठन

मुर्हरम पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है. महुआडांड़ में छोटी मस्जिद परिसर में सेक्रेटरी मजहर खान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर इंतजामिया कमेटि का गठन किया गया.
 

Latehar :  मुर्हरम पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है. महुआडांड़ में छोटी मस्जिद परिसर में सेक्रेटरी मजहर खान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर इंतजामिया कमेटि का गठन किया गया. युवा समाजसेवी तनवीर अहमद उर्फ रिंकू को मुर्हरम कमेटी का खलीफा (अध्यक्ष) तथा सद्दाम आलम उर्फ शेरू को नायब खलीफा (उपाध्यक्ष) चुना गया. 

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. बैठक में मुर्हरम के दौरान निकाली जाने वाली  ताजिया, मातमी जुलूस, मजलिस, सबील और लंगर सहित सभी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. 

 

जुलूस के रूट, समय-सारणी, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन को लेकर विशेष कार्ययोजना बनायी गई. बैठक में पूर्व सदर फहीम खान, इस्तियाक अहमद, रानू खान, नुरुल हसन अंसारी, शहाबुद्दीन खान, अलाउद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, बशारत अली, रूहुल अमीन के अलावा मो. साजिद, अनीस अंसारी, जमील अख्तर, शमशाद आलम, नसीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में उलेमा, बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही