Latehar News : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के काठो मोड़ स्थित पुल के पास एक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. उनकी पहचान थाना क्षेत्र के पारही केनाटोली निवासी सतेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार सतेंद्र सिंह काठो मोड़ के पास मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान महुआडांड़ की ओर से हामी की ओर जा रही एक रोलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
रोलर चालक मौके पर से वाहन छोड़कर फरार हो गया. जैसा कि बताया जा रहा है उक्त रोलर एके. एंड आरके. जेवी, सिंगरा खुर्द, डालटनगंज के संवेदक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कराई जा रही.
सड़क निर्माण कार्य में जा रहा था. घटना की सूचना मिलने पर महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.

