Search

 
 
 

Latehar News: विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, राहगीरों को होगी सहूलियत

Latehar News: मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के ईचाबार गांव में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि सालों से सड़क न होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी. विधायक ने आगे कहा कि पूरे विधानसभा में बचे हुए सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण कराया जाएगा.
 
मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह

Latehar News: सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के ईचाबार गांव में तीन मुहान से टिकुलियाटांड दो मुहान तक सड़क निर्माण का मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने शिलान्यास किया. इस मौके पर विधायक ने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण किया. बता दें कि उक्त पथ की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है. सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. 


इसे भी पढ़ें:


विधायक ने कहा कि सालों से सड़क न होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी. विधायक ने आगे कहा कि पूरे विधानसभा में बचे हुए सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि वैसे चीज जो विकास में बाधा है उसको दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है. 


मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गूंजर उरांव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, अख्तर हुसैन, सुनील प्रसाद, हसमद अंसारी, मुखिया प्रदीप सिंह साजिद, वाजिद, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, दानिश आलम, सुहेल अंसारी, मुश्ताक अंसारी, रंजीत कुजूर, माशूक अंसारी,अफरोज आलम, अल्लेनबी,इमरान अंसारी, रामसेवक यादव, अरुण यादव, सोनू यादव, सविंदर उरांव, बबलू उरांव, माशूक, तौहीद मास्टर, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही