Search

 
 
 

Latehar News :  सांसद ने राजधानी एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रांची- नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस ( 12453-54) का साप्‍ताहिक ठहराव लातेहार रेलवे स्‍टेशन में हो गया है. 10 मई की देर शाम सांसद कालीचरण सिंह ने इसे हरी झंडी दिखा कर लातेहार से रवाना किया
 

Latehar :  रांची- नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस ( 12453-54) का साप्‍ताहिक ठहराव लातेहार रेलवे स्‍टेशन में हो गया है. 10 मई की देर शाम सांसद कालीचरण सिंह ने इसे हरी झंडी दिखा कर लातेहार से रवाना किया. राजधानी एक्‍सप्रेस लातेहार पहुंचने पर सांसद सिंह और अन्‍य लोगों ने लोको पायलट का माल्‍यापर्ण कर स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराकर हरी झंडी दिखा कर लातेहार से रवाना किया.

 


इस मौके पर सांसद ने कहा कि लातेहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के कारण संभव हो पाया.उन्‍होने कहा कि इस ट्रेन का लातेहार मे ठहराव होने से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा, इस अवसर पर सरयु प्रसाद सिंह, जयप्रकाश महलका, जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पंकज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिध‍ि अमलेश कुमार सिंह व डा चंदन सिंह, छोटू राजा, रामदेव सिंह, राजन तिवारी, ध्रुव पांडेय, विष्‍णु देव प्रसाद, मुकेश पांडेय, मोती सोनी, प्रमोद प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, विवेद चंद्रवंशी, विवेकानंद प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, राजेंद्र पासवान,  आजाद खान आदि मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही