Latehar : जिला मुख्यालय की विभिन्न मुहर्रम ताजिया कमेटी ने 27 जून को ताजिया जुलूस निकालने की प्रशासन से अनुमति देने की मांग की है. लेकिन जुलूस की आवेदित तिथि में किए गए बदलाव को लेकर ताजिया कमेटी ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंप कर नाराजगी जताई है.
आवेदन में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय द्वारा 26 जून की मोहर्रम ताजिया जुलूस को 27 जून को निकाले जाने की अनुमति के लिए आवेदन दिया था. कमेटी का आरोप है कि पहले निर्धारित तिथि 27 जून के लिए आवेदन देने के बावजूद 26 जून को जुलूस निकालने की अनुमति जारी कर दी गई है.
जबकि वर्षों से करकट, अमवाटीकर, मोंगर, केड़, बरियातू और गोवा क्षेत्र की ताजिया कमेटी मुहर्रम के एक दिन बाद लातेहार शहर में पारंपरिक रूप से जुलूस निकालती रही हैं.
ताजिया कमेटी ने थाना प्रभारी से मांग की है कि 26 जून की अनुमति को निरस्त कर 27 जून को जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान की जाए. आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित तिथि पर अनुमति नहीं दी जाती है, तो सभी संबंधित कमेटी मोहर्रम जुलूस नहीं निकालेंगी.
इस मौके पर जनरल खलीफा अयूब अंसारी करकट मोजवार साबिर अंसारी, अमवाटीकर के शैदुल खान, तैयब अंसारी, मो. अलीम अंसारी, रहीशा बीबी, बरियातू मोंगर आलम अंसारी समेत और भी अखाड़ा के सदर मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment