Search

Latehar News : एमवीआई ने वाहन जांच अभियान चलाया

Latehar : शहर के थाना चौक के पास बुधवार को आठ बजे वाहन जांच अभियान चलाया गया. मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार ने  वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की.
 
Latehar News

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

जांच के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चोंं का परिवहन करने वाले कई ऑटो की जांच की. कई ऑटो में क्षमता से अधिक छात्रों का परिवहन करते पाया गया. ऐसे ऑटो चालको का ऑनलाइन चालान काटा गया. मौके पर एमवीआई ने ऐसे ऑटो चालकों को क्षमता से अधिक छात्रों का परिहवन नहीं करने की चेतावनी दी.

उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने अपने वाहनों का सभी दस्ताीवेज व अपना ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन रखने की भी अपील की. 

साथ ही अभिभावकों से क्षमता से अधिक बच्चे ढोने वाले ऑटो में अपने बच्चों को नहीं भेजने की अपील की. मौके पर परिवहन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही