Search

 
 
 

Latehar  News : नगर पंचायत व खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान

Latehar News : अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विभिन्न होटल व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई. टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया.
 
खाद्य सुरक्षा विभाग

Latehar News : दुर्गा पूजा में लोगों को गुणवत्तायुक्त मिष्ठान उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत लातेहार व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में शहर के करकट स्थित होटल सेलिब्रेशन, थाना चौक के अमूल आउटलेट, बाईपास चौक के स्पार्क ब्लू और चेकनाका मोड के बजरंग होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में मिठाई, पनीर व अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच की गई.

 

 

अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विभिन्न होटल व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई. टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया.

 

अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता की टीम और नगर पंचायत के प्रबन्धक राजकुमार वर्मा व अन्य कर्मी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा व आने वाले त्योहारों के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.खाद्य पदार्थों में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही