Search

 
 
 

Latehar News : नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Latehar News : नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया गया. शिकायत मिली थी कि सड़क के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क यातायात को बाधित किया जा रहा है.
 
अतिक्रमण मुक्त अभियान

Latehar News : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय के धर्मपुर मोड़ से लेकर पानी टंकी तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया.

 

 

नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया गया. शिकायत मिली थी कि सड़क के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क यातायात को बाधित किया जा रहा है.

 

अभियान के दौरान धर्मपुर मोड़ पर सब्जी मार्केट के पास सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए सब्जी, होर्डिंग एवं अन्य सामानों को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि सड़क किनारे सब्जी व अन्य सामान नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया गया.

 

वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया गया है कि वे सड़क किनारे किसी प्रकार का व्यापार न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

श्री वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी, साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी. इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान लोगों को सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जागरूक भी किया गया. उक्त अभियान में नगर प्रबंधक के अलावा विधि सहायक, कनीय अभियंता, लेखपाल सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही