Latehar News : राज्य सरकार के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जिले में भी उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत ने 'स्वच्छता पखवाड़ा' (15 नवंबर से 29 नवंबर तक) के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
इस अवसर पर स्वच्छ लातेहार, सुंदर लातेहार तथा स्वच्छता ही सच्ची सेवा है के संदेशों के साथ विद्यार्थियों को कचरे का सही निस्तारण करने और स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया

