Search

 
 
 

झारखंड में धान खरीद की तैयारी तेज, 24 जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित

खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोनस में 28 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी प्रस्तावित है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों को 81 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो किसानों को इस वर्ष धान की बिक्री पर पहले से अधिक राशि मिलेगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान खरीद की तैयारी तेज हो गई है. राज्य सरकार ने 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू करने की संभावित तारीख तय की है. हालांकि, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त मिलने वाले बोनस की राशि पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है. 


विभागीय प्रस्ताव में इस वर्ष किसानों को 109 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की अनुशंसा की गई है. प्रस्ताव को विभागीय मंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी.


खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोनस में 28 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी प्रस्तावित है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों को 81 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो किसानों को इस वर्ष धान की बिक्री पर पहले से अधिक राशि मिलेगी.

इसे भी पढ़ें - 


2550 से 2570 रुपये तक मिल सकती है धान की कीमत

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का MSP 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित 109 रुपये बोनस जुड़ने के बाद सामान्य धान की कीमत 2550 रुपये और ग्रेड-ए धान की कीमत 2570 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी. इससे किसानों को धान की उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है.


40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस वर्ष राज्य में कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है. खरीद प्रक्रिया दिसंबर से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलने की संभावना है. धान खरीद की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFSC) के पास है. निगम नोडल एजेंसी के रूप में खरीद नीति लागू करने से लेकर किसानों को बोनस भुगतान की व्यवस्था करती है.


पूर्वी सिंहभूम और दुमका में चार-चार लाख क्विंटल का लक्ष्य

विभाग ने सभी 24 जिलों के लिए धान खरीद का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया है. जिलावार प्रस्तावित लक्ष्य के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम और दुमका में सबसे अधिक चार-चार लाख क्विंटल धान खरीदने की योजना है. हजारीबाग और रांची में 2.33-2.33 लाख क्विंटल, जबकि गिरिडीह में 2.13 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है.


देवघर, धनबाद, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में दो-दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है. वहीं लोहरदगा में 1.66 लाख क्विंटल और बोकारो में 1.34 लाख क्विंटल खरीद प्रस्तावित है. अन्य जिलों के लिए भी लक्ष्य तय किया गया है. सरकार की कोशिश निर्धारित समयसीमा के भीतर खरीद प्रक्रिया पूरी करने और किसानों को उनकी उपज का भुगतान सुनिश्चित करने की है.

 

जिलावार धान खरीद का प्रस्तावित लक्ष्य

 

जिला खरीद लक्ष्य
दुमका 4,00,000
पूर्वी सिंहभूम 4,00,000
हजारीबाग 2,33,000
रांची 2,33,000
गिरिडीह 2,13,000
देवघर 2,00,000
धनबाद 2,00,000
गुमला 2,00,000
पश्चिमी सिंहभूम 2,00,000
सरायकेला-खरसावां 2,00,000
लोहरदगा 1,66,000
बोकारो 1,34,000
गढ़वा 1,34,000
गोड्डा 1,34,000
लातेहार 1,33,000
जामताड़ा 1,33,000
पाकुड़ 1,34,000
पलामू 1,34,000
रामगढ़ 1,33,000
साहिबगंज 1,33,000
सिमडेगा 1,33,000
चतरा 1,00,000
खूंटी 1,00,000
कोडरमा 66,000

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही