Search

 
 
 

Ranchi : नामकुम के तेतर टोली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Ranchi :  इस संबंध में  नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर मौत की कोई और वजह है. रामनारायण सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही.
 
आत्महत्या प्रतिकात्मक तस्वीर

Ranchi :  जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित तेतरी टोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान दिलीप मिंज के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों से पूछताछ की. युवक ने फांसी क्यों लगाई है, इस बात का पता फिलहाल नहीं चल पाया है. हालांकि परिजनों का कहना है कि दिलीप हमेशा नशे में रहता था. नशे में होने के कारण ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है.   

 

इस संबंध में  नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर मौत की कोई और वजह है. रामनारायण सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही