Latehar News : नगर पंचायत के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. लोगों को ठोस व गीला कचरा को ले कर जागरूक किया जा रहा है.
इस अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा व अन्य नगर पंचायत कर्मी लोगों के घरों तक पहुंच कर ठोस कचरा प्रबंधन व कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया.
उन्होंने रसोई से निकलने वाले जैविक कचरे, जैसे सब्जियों व फलों के छिलके और अन्य गीले कचरे को हरे डस्टबिन में और कागज, प्लास्टिक, गत्ता, धातु एवं अन्य सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित सफाई वाहन को ही सौंपें. इसे सड़क पर या इधर उधर नहीं फेंकें.

