Latehar : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को लातेहार नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने पौधरोपण किया. महेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके.
उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. इससे पूर्व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर वार्ड पार्षदों के साथ बैठक हुई. बैठक में कचरा के पृथक्करण के बारे में जानकारी एवं अन्य जानकारियां दी गई. मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, शब्बू परवीन, मुस्तरी बीबी, विमला देवी, इंद्रदेव उरांव समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment