Search

 
 
 

Latehar News : नगर पंचायत की टीम ने दो आरओ वाटर प्लांट किये सील

लातेहार नगर पंचायत ने शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस व निबंधन कराये व्यवसाय करने वालों पर दूसरे दिन मंगलवार को भी  कार्रवाई की. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर के नीम चौक व चंदनडीह में आरओ वाटर प्लांट में छापामारी की.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार नगर पंचायत ने शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस व निबंधन कराये व्यवसाय करने वालों पर दूसरे दिन मंगलवार को भी  कार्रवाई की. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर के नीम चौक व चंदनडीह में आरओ वाटर प्लांट में छापामारी की.

 

Uploaded Image

आरओ प्लांट सील करती नगर पंचायत की टीम.

 

दोनों वाटर प्लांट के संचालकों के पास निबंधन ट्रेड लाइसेंस के कागजार नहीं थे. इस पर टीम ने दोनों प्लांटों को सील कर दिया. नगर प्रबंंधक ने कहा क‍ि बिना निबंधन कराये आरओ प्लांट या अन्य  व्यावसायिक प्रतिष्ठाबन संचालित करना नगरपालिका एक्ट के खिलाफ है. उन्होंने दोनों संचालकों को अपने प्रतिष्ठान का निबंधन कराने का निर्देश दिया. कहा क‍ि बिना निबंधन कराये आरओ प्लांमट नहीं चल सकते. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही