- बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
Latehar News : लातेहार नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याaय नगर भवन में हुई. नगर पंचायत अध्य्क्ष संतोष रंजन और कार्यपालक पदाधिकारी पदाधिकारी राजीव रंजन की मौजूदगी में हुई इस बैठक में व्यावसायिक वाहनों पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
इसे भी पढ़ें
इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सड़क पर चलने वाले व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा. टैक्स में मिलने वाली राशि शहर की मूलभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च की जायेगी.
बोर्ड की बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत कई योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई. इनमें सड़क, नाली, पेयजल समेत अन्य बुनियादी योजनाएं शामिल हैं. शहर के रेलवे स्टेाशन क्षेत्र के डुरूआ तालाब की सुरक्षा के लिए तालाब के चारों ओर कंटीले तार लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई.
बैठक में कई अनुबंध व सफाई कर्मियों की सेवा का विस्ताोर किया गया. शहर साफ व सुंदर बनाने के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. बैठक में पार्षद नसीरूद्दीन अंसारी, विमला देवी, मनोज गुप्ताा, जयराम कपूर, मनोज दास, संयुक्तास कुंवर, आशा देवी, मुस्त री बीबी, इंद्रदेव उरांव, गुड़िया सिन्हा , सहायक अभियंता कुमार रवि, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डॉ आंनद किशोर दांगी सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

