Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने पर बल दिया है. डीसी सोमवार को जिला ग्रामीण विकास शाखा के सभागार में विकसित भारत–जी राम जी विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका व विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता जताई.
लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. कार्यशाला में ग्रामीण रोजगार, आजीविका व विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, इसमें ग्रामीणों की सहभागिता व विकास कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने की जानकारी दी गई. कार्यशाला में डीडीसी सैयद रियाज अहमद समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

