Search

 
 
 

Latehar News : स्वास्थ्य व कल्याण की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीसी

डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक हर हाल में पहुंचाएं. हिदायत दी कि खासकर स्वास्थ्य व कल्याण विभाग की योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य, कल्याण  सहित अन्य विभागों की योजानाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक हर हाल में पहुंचाएं. हिदायत दी कि खासकर स्वास्थ्य व कल्याण विभाग की योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 


बैठक में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसायटी, कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता सहित अन्य योजना की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित विभागों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें. प्रत्येक योजना के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें.


झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने  स्वयं सहायता समूहों के गठन, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघों की स्थिति, महिला सशक्तिकरण, बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, कौशल प्रशिक्षण व रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली.


उन्होंने सभी पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने व उन्हें नियमित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सैयद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, डीईओ गौतम कुमार साहू, डीएसई ऋषिकेश मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही