Search

 
 
 

Latehar News: मुखिया के साथ मारपीट के विरोध में नेतरहाट बाजार बंद

Latehar : छोटानागपुर की रानी कही जानी वाली नेतरहाट का मुख्य  बाजार गुरूवार को बंद है. इस कारण यहां आने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह बंद नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया के साथ हुई मारपीट के विरोध में उनके समर्थकों ने बाजार बंद कराया है.दुकानें और आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहने से लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है
 

Latehar : छोटानागपुर की रानी कही जानी वाली नेतरहाट का मुख्य बाजार गुरूवार को बंद है. इस कारण यहां आने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह बंद नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया के साथ हुई मारपीट के विरोध में उनके समर्थकों ने बाजार बंद कराया है. दुकानें और आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहने से लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है. घटना में मुखिया रामबिशुन नगेसिया और  दुकानदार धर्मेन्द्र ठाकुर को गंभीर चोटें आई है.


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे नेतरहाट बाजार में मुखिया रामबिशुन नगेसिया और कैलाश यादव बाजार के धर्मेन्द्र ठाकुर के दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे. इसी दौरान प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.

 

घटना में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए हैं. मुखिया और धर्मेंद्र ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं.मुखिया पक्ष के लोगों का आरोप है कि संबंधित परिवार द्वारा बाजार क्षेत्र में होटल, सैलून और किराना दुकान की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है. उन्होंने दूसरे पक्ष पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यवसाय संचालित करने का भी आरोप लगाया गया है.

 

तनाव की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह व एसआई निर्मल मंडल पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में तैनात हैं और लोगों को समझाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि किसी भी पक्ष के द्वारा थाना मे किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही