Search

 
 
 

Latehar News : नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन ने सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में की पूजा

Latehar News : इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पारंपरिक तरीके से चुनरी भेंट राज्यपाल ब्रजमोहन राम को सम्मानित किया गया.मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया. ब्रजमोहन राम के साथ उनकी पत्नी, पुत्र अनिल कुमार, अमित कुमार व अन्य पारिवारिक सदस्य शामिल थे.
 
नवनियुक्‍त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

Latehar News : ओड़ि‍सा के नवनियुक्‍त राज्यपाल ब्रजमोहन राम बुधवार को चंदवा के प्रसिद्ध मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.

 

 

उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. मंदिर में पूजन कार्यक्रम के सेवायत सह मुन्तजिमकार पंडित गोविंद बल्लभ मिश्र व अश्विनी मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ. इस दौरान राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने मां उग्रतारा की पूजा कर सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास तथा आम जनता के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई.

 

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पारंपरिक तरीके से चुनरी भेंट राज्यपाल ब्रजमोहन राम को सम्मानित किया गया.मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया. ब्रजमोहन राम के साथ उनकी पत्नी, पुत्र अनिल कुमार, अमित कुमार व अन्य पारिवारिक सदस्य शामिल थे.

 

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ दिनेश कुमार, अंचलाधिकारी सुमित झा, थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, राजधानी यादव, राकेश दुबे, राजेश चंद्र पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही