Latehar News : ओड़िसा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन( बृजमोहन) राम का चंदवा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया.भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने राम का स्वागत किया. मौके पर भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और ब्रजमोहन राम जिंदाबाद के नारे लगाये.
मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, राजेश्वर पांडेय, रवि कुमार डे, ध्रुव कुमार पांडेय समेंत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजद थे.
वहीं इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार व चंदवा अंचल अधिकारी सुमीत कुमार ने नव नियुक्त राज्यपाल को बुके भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद श्री राम मां नगर भवगती में माता के दर्शन व पूजन के लिए रवाना हो गये. इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. श्री राम ने भी लोगों का आभार प्रकट किया.

