Search

 
 
 

Latehar News : ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका की पहचान सबिता के रूप में हुई है.
 
  • दो माह पहले हुई थी शादी
  • पति पर हत्‍या का आरोप

Latehar :  जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका की पहचान सबिता के रूप में हुई है. मायके वालों ने सबिता के पति जितेंद्र भुईयां पर गला दबाकर हत्‍या कर देने का आरोप लगाया है. इसको लेकर सबिता के भाई धीरज कुमार ने छिपादोहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया ग्राम निवासी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उसकी छोटी बहन सबिता कुमारी उर्फ रानी का विवाह दो माह पूर्व ही जितेंद्र भुईयां से हुआ था. बताया कि तीन अगस्‍त को जितेंद्र के बड़े भाई ने सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गयी. वे आनन फानन में बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन मृत पड़ी है और गले में निशान है.  धीरज कुमार ने जितेंद्र भुईयों पर अपनी बहन की गला दबाकर हत्‍या कर देने का आरोप लगाया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही