Search

 
 
 

Ramgarh News : साइबर ठगी का नया तरीका, योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गर्भवती महिलाओं को बना रहे निशाना

देशभर में साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में ठग अब ठगी के लिए नए-नए हथकंड़े अपना रहे हैं. साइबर अपराधी कथित तौर पर आंगनबाड़ी से जुड़े डेटा का दुरुपयोग कर गर्भवती महिलाओं को निशाना बना रहे हैं. इस तरह का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और साइबर पुलिस सतर्क हो गई है.
 

Jamtara :  देशभर में साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में ठग अब ठगी के लिए नए-नए हथकंड़े अपना रहे हैं. साइबर अपराधी कथित तौर पर आंगनबाड़ी से जुड़े डेटा का दुरुपयोग कर गर्भवती महिलाओं को निशाना बना रहे हैं. इस तरह का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और साइबर पुलिस सतर्क हो गई है.

 

जानकारी के अनुसार, ठग गर्भवती महिलाओं को फोन कर सरकारी योजनाओं, मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य सहायता या नकद प्रोत्साहन राशि दिलाने का झांसा देते हैं. इसके बाद वे बैंक खाता, OTP, आधार और अन्य निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं. 

 

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि महिलाओं की व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल कर उन्हें भरोसे में लिया जा रहा है. इसी वजह से कई महिलाएं ठगों के झांसे में आ जाती हैं. हालांकि संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि डेटा का दुरुपयोग किस स्तर पर और कैसे हुआ.

 

साइबर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और OTP, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. प्रशासन ने आंगनबाड़ी कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि गर्भवती महिलाओं को इस तरह की साइबर ठगी से बचाया जा सके.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही